India News (इंडिया न्यूज), Alwar News: कजाकिस्तान से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहाँ एक एमबीबीएस स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत हो जाती है, जो अपने परिवार से दूर रह रहा होता है। आपको बता दें, MBBS स्टूडेंट का नाम उत्कर्ष शर्मा बताया गया है। वहीँ उसके पिता डॉ. शैलेंद्र शर्मा बताया जा रहा है खुद अलवर के विवेकानंद नगर में होम्योपैथी के डॉक्टर हैं।

  • कुछ ही घंटो पहले की थी माँ-बाप से बात
  • अचानक बिगड़ी तबियत

नसों में जमी गंदगी करेगी सफाई कोलेस्ट्रॉल होगा छू-मंतर, ये 5 हरी चीजें दिल को बनाएंगी फौलादी!

कुछ ही घंटो पहले की थी माँ-बाप से बात

जानकारी के मुताबिक भारत का छात्र उत्कर्ष कजाकिस्तान के सिम कजेत यूनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। दिन में उत्कर्ष ने परिवार वालों से फोन पर बात की थी वहीँ उसी रात उस्की मौत की खबर आ गई। इस दौरान, उत्कर्ष के पिता ने बताया कि शाम को वो जिम गया था। वहीँ फिर जिम से लौटने के बाद उसने खाना खाया। इसके बाद उत्कर्ष टहलने के लिए भी बाहर निकला था।

अंदर ही अंदर सड़ने लगेगी है किडनी, तो आज ही इन ज़हरीले फूड्स से कर लें तौबा!

अचानक बिगड़ी तबियत

जब वो कमरे में वापस लौटा तो उत्कर्ष की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके दोस्त उसे आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्कर्ष का शव कजाकिस्तान से भारत भेजा गया और सुबह तक उसके घर पहुंच गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसका अंतिम संस्कार भूरा सिद्ध श्मशान घाट पर किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोग भी शामिल होंगे।

मात्र 7 दिन में शरीर बनेगा फौलाद! बस खा लो ये चमत्कारी चीज, ताकत ऐसी कि ताउम्र जवानी का जोश रहेगा बरकरार