India News (इंडिया न्यूज़), Modi Cabinet: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार 18 मई को अचानक तख्तापलट हुआ है, पहले किरेन रिजिजू और अब कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदल दिया गया है। एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंप दिया गया है। क्योंकि कानून मंत्रालय में अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नियुक्त किए गए हैं इसलिए दूसरे राज्य मंत्री का तबादला हो गया है।
पीएम मोदी की सलाह पर हुआ पद का तबादला
अर्जुन राम मेघवाल अभी संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं, अर्जुन राम को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति (Releases) में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्ति की है।
किरेन रिजिजू का भी बदला पद
इससे पहले किरेन रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। किरेन रिजिजू 7 जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रिजिजू को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी।
ये बी पढ़ें-