India News (इंडिया न्यूज़), Summer Vacation : मई का महीना शुरू हो चुका है, ऐसे में बच्चों को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है स्कूल में होने वाली गर्मियों की छुट्टियां बचपन में आप और हम भी जल्द ही गर्मी की छुट्टियां आने का इंतजार करते थे। और चलो छुट्टियाँ मनाने अपने रिश्तेदार के घर चलते हैं। इस साल मौसम भी काफी तल्ख होता नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों से लू की खबरें सामने आ रही हैं। इससे राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने कई फैसले भी लिए हैं।
लगभग 43 दिन की मिलेगी छुट्टी
बता दें कि इन दिनों ज्यादातर राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। नोटिस के मुताबिक, शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी नए एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक इस बार यूपी के स्कूलों में करीब 43 दिनों की लंबी छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी थी।
Maa Kali Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, खुश होंगी मां काली, सभी समस्याएं होंगी छू मंतर- Indianews
गर्मी की छुट्टियाँ कब से होगी शुरू?
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, जो 30 जून तक जारी रहेंगी। बता दें कि कुछ स्कूलों में 17 मई के बाद छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। गर्मी की छुट्टियां लंबी होंगी राज्य में। इस बार करीब 43 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद जुलाई में सभी स्कूल खुलेंगे और कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
Nokia Phone: Nokia के ये फीचर फोन हुए लॉन्च, जानिए इनकी कीमत और फीचर्स- Indianews