India News (इंडिया न्यूज ) Sunny Places to Visit in February:फरवरी महीनें में दिन बडा़ ही सुहावना होता है। यह महीना घूमने के लिए सबसे अनूकुलित होता है। इस महीने में लोग गर्म जलवायु वाले जगहों पर जाना पसंद करते है। अगर आप भी फरवरी के छुट्टीयाँ बिताने जाना चाहते है तो इन जगहों को चूनें।

माउई, हवाई, संयुक्त राज्य अमेरिका

माउई का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है।  माउई हवाई प्रान्त का एक बहुत ही लोकप्रिय द्वीप है। इसपर सुप्त हलियाकला ज्वालामुखी स्थापित है। यह द्वीप स्वयं दो ढ़ाल ज्वालामुखीयों से बना है। यह ज्वालामुखीय उत्पति माउई को एक विशेष आकार और परिदृश्य प्रदान करती है।  जिसमें समुद्र तट के किनारे रेतीले समुद्र तट और लाखों वर्षों से आंतरिक भाग में बनी हरी-भरी घाटियाँ और झरने भी हैं।

कैनकन, मेक्सिको

कैनकन का न्यूनतम तापमान 20°C जबकि अधिकतम तापमान 29°C के आसपास रहता है। यह मैक्सिकन रत्न कैरेबियन सागर के किनारे आश्चर्यजनक समुद्र तट, देखने के लिए प्राचीन माया खंडहर और एक जीवंत वातावरण प्रदान करता है। यहां आप समृद्ध स्थानीय व्यंजनों का आनंद लें सकते है।

फुकेत, थाईलैंड़

फूकेत थाईलैण्ड का एक द्वीप है। जो कि दक्षिणी थाईलैण्ड क्षेत्र में अंडमान सागर में कुछ अन्य द्वीपों के समूह का संगठित क्षेत्र है। यह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगह माना जाता है ।थाई द्वीप में ताड़ के किनारे वाले समुद्र तटों, जीवंत बाजारों और अलंकृत मंदिरें स्थित है।

सिडनी, आॉस्ट्रेलिया

सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। न्यू साउथ वेल्स का सबसे सुंदर शहर और आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। यह ब्राउन रेत के खूबसूरत बीच, सुहावना मौसम और डार्लिंग हार्बर के लिए प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए कुछ खास जगहें जैसे- आस्ट्रेलियन म्यूजियम, रॉयल बोटेनिक गार्डन, बॉन्डी बीच, निल्सन पार्क इसके अलावा आस्ट्रेलियन नेशनल मैरिटाइम म्यूजियम, चाइनीज गार्डन, म्यूजियम ऑफ कंटैम्परेरी आर्ट, म्यूजियम ऑफ सिडनी, पॉवर हाउस म्यूजियम, सिडनी एक्वेरियम, सिडनी हार्बर ब्रिज पाइलोन लुक आउट, सिडनी ओपेरा हाउस आदि है।

ये भी पढ़ें-