India News (इंडिया न्यूज़), Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर 2023 यानी कल शनिवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। इस सूर्य ग्रहण के समय की बात करें तो 7:04 से 12:29 तक था। अब वहीं आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लग रहा है। भारतीय के समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8:34 बजे शुरू होकर यह दोपहर 2:24 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, इसलिए ग्रहण का सूतक काल सुबह 8:34 बजे से शुरू होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा साथ ही इसका सूतक काल भी यहां ज्यादा प्रभावी नहीं होगा।

भूसकर भी न करें ये काम

लेकिन इस सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियों को aapkor बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप ग्रहण के दौरान आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान किन- किन कामों से बचना चाहिए ।

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने से नकारात्मक प्रभाव होता है। ऐसे में आपको इस समय पका हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।

तुलसी को न तोड़ें

तुलसी से सुख, समृद्धि और परिवार में खुशहाली आती है।ग्रहण के दौरान तुलसी दल को तोड़ना शास्त्रों में वर्जित माना गया है।

ग्रहण के समय न करें किसी काम को शुरू

ऐसा कहा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए कोई भी नया व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता है।

देवी-देवता के मूर्तियों को न छुएं

सूर्य ग्रहण के दोरान भूलकर भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को न छुएं। इस समय मंदिर के दरवाजे बंद होते हैं। इसलिए सूर्य ग्रहण के दोटान मंदिर न जाएं ओर न ही देवी-देवताओं की मूर्तियों को छुएं।

ये भी पढ़े-