India News (इंडिया न्यूज़), Surya Grahan 2024:आज सोमवार, 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। चैत्र अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषियों की माने तो तो यह सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का दृश्य पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाता है तो चलिए जानते हैं इस सुर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें।

कहां दिखेगा देगा सूर्य ग्रहण?

बता दें कि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा यह ग्रहण कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक में दिखाई देगा।

क्या होगी सूर्य ग्रहण की अवधि?

ये सूर्य ग्रहण आज रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और 9 अप्रैल यानी कल रात 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण का केंद्रीय समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट रहेगी।

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानिए अपना राशिफल

कितना खास है यह सूर्य ग्रहण?

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अपने आप में खास माना जा रहा है। आज पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और यह काफी लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है।हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। बल्कि यह कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर से शुरू होगा। इससे पहले इस तरह का सूर्य ग्रहण साल 1970 में देखा गया था और अगली बार साल 2078 में देखा जाएगा।

सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति

दरअसल इस ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा और शुक्र की युति होगी। राहु और केतु की धुरी मीन और कन्या राशि में प्रभावशाली हो जाएगी। इसके अलावा इस पर सूर्य, मंगल और केतु का प्रभाव है।

सूर्य ग्रहण से देश-दुनिया पर असर

सूर्य ग्रहण का असर पूरी दुनिया भर के लोगों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण दुनिया भर में गंभीर राजनीतिक उथल-पुथल मचा सकता है। दुनियाभर के शेयर बाजार और आर्थिक हालात हिल सकते हैं। यह परिवर्तन पूरे विश्व में युद्ध और विस्फोट का संकेत दे रहा है।

जानिए क्या सावधानी बरतें

सूतक आमतौर पर ग्रहण काल के दौरान लगता है। इस दौरान कई सावधानियां बरतनी होंगी. हालाँकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गर्भवती महिलाओं को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Aaj Ka Panchang: आज सोमवती अमावस्या, जानिए शुभ मुहूर्त और उपाय