India news(इंडिया न्यूज़),Sushil Kumar Modi: बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हांल ही में दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार विमल यादव को गोली मर कर हत्या कर दी गई। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार कहते है प्रदेश में अपराध नहीं बढ़ा है। लेकिन प्रदेश में रोज हत्या हो रहा है। मोदी ने आगे कहा सरकार के प्रवक्ता दुनिया भर में अपने आकड़े बता कर कर थेथरोलॉजी कर रहे हैं।भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाने के बाद प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है। यह सरकार सही गवाहों की रक्षा नहीं कर पा रही है। नीतीश -तेजस्वी की सरकार शाराब और बालु माफिया की फंडिंग से चल रही है। अपराधी पर कारवाई करना नीतीश कुमार की बस की बात नहीं है।
सरकार में पत्रकारों की कोई सुरक्षा नहीं
भाजपा नेता ने कहा कि पिछले तीन दिन के भीतर रानीगंज (अररिया) के पत्रकार विमल यादव और बेगुसराय के अवकाश प्राप्त शिक्षक जवाहर यादव की हत्या कर दी गयी। उन्होंने आगे कहा पूर्णिया में जमीन विवाद में गवाही देने जा रहे आदिवासियों के वाहन पर अपराधियों के द्वारा टक्कर मारी गई। जिसमें चार लोग की मृत्यु हो गयी। बता दें कि सुशिल कुमार मोदी बिहार भाजपा के बड़े नेता है। वे बिहार में एनडीए सरकार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रहे है।
सरकार के प्रवक्ता दुनिया में थेथरोलॉजी कर रहे है
बिहार में महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में तुष्टिकरण वाली राजनीति हो रही है। पशु को तस्करी बढ़ गया है। पुलिस को मार दिया जा रहा है। मोतीहारी में ठेकेदार को गोली मार दी गयी। उन्होंने आगे कहा प्रदेश में कानून का कोई राज नहीं है। सरकार के प्रवक्ता दुनिया में जाकर झुठ का आकड़े बता कर थेथरोलॉजी के आलावा और कुछ नही बोल रहे है।
यह भी पढ़े
- G-20 समेम्लन में जो बाइडेन के लिए मौर्य होटल के 400 कमरे बुक, सुनक, शी जिनपिंग का कहा होगा ठहराव? जानें
- चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही केसीआर ने घोषित किए उम्मीदवार, जानें इस फैसले की वजह