India News (इंडिया न्यूज), Maharashtra CM Suspense: आखिर कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्या मंत्री? महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर यह सस्पेंस अभी भी जारी है। महायुति के भीतर एकनाथ शिंदे के सरेंडर के बावजूद, देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनने का रास्ता अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। भाजपा आलाकमान इस फैसले को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है, और हर राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है। हालांकि, एकनाथ शिंदे के बयान से ऐसा लगा था कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन बुधवार रात गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के बीच हुई मुलाकात ने स्थिति को फिर से जटिल बना दिया है। इस बैठक में तावड़े ने मराठा समुदाय की नाराजगी की संभावना को लेकर फीडबैक दिया, जिससे भाजपा नेतृत्व को चिंता सताने लगी है।

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर संदेह क्यों?
भाजपा नेता विनोद तावड़े ने यह इशारा किया कि अगर भाजपा ने गैर-मराठा नेता को मुख्यमंत्री बनाया, तो मराठा समुदाय में नाराजगी बढ़ सकती है। यह फीडबैक भाजपा के लिए काफी अहम है, क्योंकि तावड़े खुद महाराष्ट्र से आते हैं और महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में उनकी मजबूत पकड़ है। भाजपा अब नए समीकरणों को साधने में जुटी है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी देवेंद्र फडणवीस के अलावा किसी और को मुख्यमंत्री बना सकती है।

इन 3 राशि के जातकों पर बनने जा रहा है वसुमती योग, मिलेगा ऐसा तोहफा कि अपनी आंखों पर भी नहीं कर पाएंगे भरोसा, जानें आज का राशिफल!

दुविधा में फंसी भाजपा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 235 सीटें हासिल की हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, भाजपा दुविधा में फंसी नजर आ रही है। विनोद तावड़े के फीडबैक ने एक बार फिर भाजपा आलाकमान को सोचने पर मजबूर कर दिया है, और यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में पार्टी किस नाम पर अंतिम फैसला लेती है।

वक्फ बिल को लंबा खींचकर राजनीतिक लाभ उठाना चाह रही विपक्ष? कर दिया ये डिमांड, अब आखिरी फैसला लेंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला