India News (इंडिया न्यूज़),Taiwan Fire: दक्षिणी ताइवान से एक बड़ी खबर सामने आयी है जहां पर गोल्फ उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में बीते शुक्रवार को एक बड़ा विस्फोट हो गाया। फैक्ट्री में इस विस्फोट के बाद आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और वहीं 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं। समाचार एजेंसी रायटर ने यह जानकारी साझा किया। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंगटुंग काउंटी के औद्योगिक क्षेत्र के एक संयंत्र में आग लग गई है।
हादसे में 100 लोग हुए घायल
अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जानकारी दिया गया कि, इस घटना में करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि, इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान अग्निशमन कर्मी के रूप में की गयी है।
यह भी पढ़ेंः-
- Women Reservation Bill: “OBC समाज लड़ाकू समाज है” अपना अधिकार लेकर रहेंगे, बोले तेजश्वी यादव
- Women Reservation Bill: देश में पूर्ण बहुमत की सरकार हो तो बड़े फैसले ले सकते हैं- PM Modi