India News (इंडिया न्यूज़), China-Taiwan Tension: चीन हमेशा से अपने पड़ोसी मुल्कों के जमीन को कब्ज़ा करने के फ़िराक में रहता है। कभी भारतीय क्षेत्रों पर हक़ जमाता है तो कभी पुरे ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। इस बीच चीनी जहाजों के ताइवान के जलक्षेत्र में घुसने पर दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। ताइवान ने बीते शनिवार को संवेदनशील जलडमरूमध्य में लगातार दूसरे दिन चीनी जहाजों के घुसपैठ पर आपत्ति जताई है। वहीं ताइवान ने रेडियो सूचना के माध्यम से चीनी जहाजों को तुरंत वापस लौटने की चेतावनी दी।
ताइवान ने दी चेतावनी
बता दें कि, ताइवान के तट रक्षक के हवाले से रायटर्स ने बताया कि चीनी तट रक्षक नौकाएं शनिवार सुबह चार बजे ताइवान-नियंत्रित किनमेन द्वीपों के प्रतिबंधित जल में प्रवेश कर गई थी। दरअसल, चेतावनी के बाद चीनी नौकाएं ताइवान के संवेदनशील जलक्षेत्र में एक घंटे तक रुकी रहीं। वहीं, ताइवान तट रक्षक द्वारा जारी फुटेज के अनुसार, रेडियो के माध्यम से ताइवान के एक अधिकारी ने चीनी अधिकारियों से कहा कि आप हमारे देश के प्रतिबंधित जल क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं, कृपया तुरंत वापस लौट जाएं। ताइवान तट रक्षक ने एक बयान में कहा कि चीन के इस कदम से यातायात और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है। हम उनसे इस तरह के व्यवहार को रोकने का आग्रह करते हैं।वहीं, इस मुद्दे पर चीन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan IMF Loan: चीनी कर्ज में फंसा पाकिस्तान, IMF ने लोन देने से पहले CPEC प्रोजेक्ट को लेकर किया सवाल
चीन संवेदनशील क्षेत्र में क्यों कर रहा गश्त?
ताइवान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, चीन के तट रक्षक ने बीते शुक्रवार को भी किनमेन द्वीप समूह के पास गश्त की। इस दौरान ताइवान की नेवी ने चार चीनी तट रक्षक नौकाओं को चेतावनी दी थी। दरअसल, पिछले दिनों किनमेन क्षेत्र में चीन के दो मछुआरों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से चीनी तट रक्षक दल इस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहा है। ताइवान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ताइवान का बीजिंग उत्पीड़न कर रहा है, साथ ही भ्रमित संदेश भी भेज रहा है। इसके अलावा ताइवान से समुद्री घटनाओं से निपटने के लिए सहायता की मांग कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- RuPay Service: सिंगापुर-यूएई में सफलता के बाद श्रीलंका में अटक गया रुपे कार्ड, जानें कहा फंसा है छोटा सा पेंच