India News (इंडिया न्यूज़), Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु ऱाज्य अब तक चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से उबर भी नहीं पाया है। इस बीच राज्य में एक बार फिर भीषण बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।  मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को तमिलनाडु में भारी बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी की। (IMD) ने कहा कि अगले सात दिनों तक तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

रविवार देर रात और सोमवार आज अल-सुबह के बीच यहां हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। खासकर थूथुकुड़ी में तो सड़कों से लेकर लोगों के घरों में भी पानी भरा देखा गया। इसके चलते प्रदेश में कई चीजें प्रभावित हुई हैं। तिरुनेलवेली रेलवे यार्ड में बाढ़ आने के बाद मदुरै रेलवे डिवीजन द्वारा तिरुनेलवेली और सेनगोट्टई के बीच नौ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06685 तिरुनेलवेली – सेनगोट्टई अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06642 तिरुनेलवेली- नागरकोइल अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06682 सेनगोट्टई- तिरुनेलवेली अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06681 तिरुनेलवेली- सेनगोट्टई अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06679 वंचिमनियाची- तिरुचेंदुर अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06684 सेनगोट्टई-तिरुनेलवेली अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06687 तिरुनेलवेली- सेनगोट्टई अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06680 तिरुचेंदुर- वंचिमनियाची विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।
  • 18.12.2023 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 06658 सेनगोट्टई- तिरुनेलवेली अनारक्षित विशेष यात्रा पूरी तरह से रद्द है।

Also Read:-