Tejashwi Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री को आज दुनिया की वो खुशी नसीब हुई है जो हर किसी का सपना होता है। दरअसल, तेजस्वी और राजश्री आज माता-पिता बने हैं। उन्होनें घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी तेजस्वी ने  ट्विटर के जरिए दी है।

भगवान ने पुत्री रत्न का उपहार भेजा

तेजस्वी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा कि ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’ वहीं तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भी उनके भाई और भाभी को इसकी बधाइयां दी हैं।  रोहिणी ने एक कवितानुमा संदेश में लिखा है, ”भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे। मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलकें।”

जानें कब हुई थी शादी?

बता दें साल 2021 के दिसंबर माह में तेजस्वी और राजश्री ने शादी की थी। बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। राजश्री दिल्ली की रहने वाली हैं। आपको शायद ही ये मालूम हो लालू परिवार तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले तैयार नहीं था। मगर बाद में सब राजी हो गए थे।

ये भी पढ़ें: 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, एक को बचाकर बाहर निकली, 3 की मौत