India News (इंडिया न्यूज़),Tejashwi Yadav On BJP: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा वॉशिंग मशीन है। कुछ दिन पहले छगन भुजबल पर चार्जशीट हई, जेल में रहकर आए और अब भाजपा उनको माला पहना रही है। भाजपा वॉशिंग मशीन है। बता दें कुछ दिन पहले ही NCP नेती अजित पवार महाराष्ट्र के NDA सरकार में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ सिंधे के मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री पद की सपथ ली। इतना ही नहीं उनके साथ -साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। उन विधायकों में छगन भुजबल भी शामिल हैं। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जहां विपक्षी एकता की बात की जा रही थी वहीं अपने ही घर में सेंध लगने के बाद विपक्ष तिलमिलाता दिख रहा है।

भाजपा छूठ बोलने की फैक्ट्री

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,”हमने कौन सा अपराध किया जिस पर आप भ्रष्टाचारी कह रहे हैं? कुछ दिन पहले छगन भुजबल पर चार्जशीट हई, जेल में रहकर आए और अब भाजपा उनको माला पहना रही है। भाजपा वॉशिंग मशीन है। इनका पाउडर खत्म हो रहा है और मैन्युफैक्चरिंग बंद हो जाएगी। भाजपा छूठ बोलने की फैक्ट्री, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है। जनता ‘भारतीय झूठा पार्टी’ पर ताला लगाने वाली है।”

क्या है पूरा मामला ?

बता दें, महाराष्ट्र में अजित पवार ने एनसीपी से बगावत करके एक अलग गुट बना लिया है और NDA का दामन थाम लिया है। अजित पवार के NDA में शामिल होते ही उन्होंने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ-साथ कई विधायकों ने भी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी के कई बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने से अध्यक्ष शरद पवार को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें – लोगों को परेशान करने में किया जा रहा है ED का इस्तेमाल, GST को PMLA के तहत लाने पर आतिशी नें केंद्र सरकार पर बोला हमला