Terrorist Attack in Pak

इंडिया न्यूज़ ,क्वेटा:

Terrorist Attack in Pak पाकिस्तान अब खुद के पाले आतंकियों के ही निशाने पर आ गया है। बुधवार रात बलूच लड़ाकों ने पाक आर्मी (pak army) को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले (attack) में 50 सैनिकों (50 soliders) की मौत हो गई है। हालांकि पाक सरकार इस बात का खंडन कर रही है। पाकिस्तानी फोर्स के अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या केवल 4 ही बताई है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया मरने वाले सैनिकों की संख्या 100 बता रही है।

Read More: Blast in Lahore लाहौरी गेट धमाके में 4 की मौत 25 गंभीर रूप से घायल

चीन की दखलअंदाजी के चलते बलूचिस्तान चल रहा नाराज

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान चीन दौरे पर जाने वाले हैं। वहीं इससे पहले ही पाक सैनिकों पर बलूच लड़ाकों का कहर टूट पड़ा है। बलूचिस्तान विद्रोहियों ने अपने इलाके में बने पाक फोर्स के दो कैंपों पर हमला बोल दिया। हमले के पीछे की वजह बलूचिस्तान में चीन बहुत बड़ा निवेश करने जा रहा है जो बलूचिस्तान के लोगों को मंंजूर नहीं है।

Read More: Pakistan Stunned by Bomb Blast Again बलूचिस्तान में दोहरे बम धमाके की जद में आने से चार की मौत

पाकिस्तानी होम मिनिस्टर का दावा

पाक के गृहमंत्री शेख रशीद अहमद ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमारी फोर्स ने हमलों को विफल कर दिया है। यही नहीं हमलावरों को माकूल जवाब भी दिया गया है। इस दौरान हमारे जवानों ने 15 विद्रोहियों को हलाक कर दिया है। वहीं पाक आर्मी ने इलाके में विद्रोहियों के खत्मे के लिए अभियान छेड़ दिया है। जो अभी भी जारी है।

Read More: Terrorist Attack in Pakistan बलूचिस्तान आतंकी हमले में 10 जवान मरे, मुठभेड़ में एक आतंकी भी ढेर

Connect With Us : Twitter Facebook