India News(इंडिया न्यूज), Terrorist attack in turkey: तुर्की की राजधानी अंकारा में संसद के नए सत्र के शुरु होने से पहले आज (रविरवार) को ब्लास्ट की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संसद के नजदीक जोरदार ब्लास्ट हुआ है। जिसे तुर्की के गृह मंत्रालय द्वारा ‘आतंकवादी हमला’ करार दिया गया है। फिलहाल इस घटना में हुए नुकसान और मृतकों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट संसद के एंट्री गेट पर किया गया है। अभी वजह का पता नहीं चल पाया है।

  • मृतकों की जानकारी नहीं दी गई है
  • दो पुलिस के घायल होने की ख़बर

गृहमंत्रालय ने दी जानकारी

बता दें कि तुर्की में गर्मी की छु‍ट्टियों के बाद आज संसद फिसे से खोला गया है। जिसके दौरान आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अरब न्यूज की रिपोर्ट की मानें तो संसद और आंतरिक मामलों की तरफ से अधिकारियों को तुरंत घटनास्‍थल पर भेजा गया। वहीं इस को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा कहा गया कि दो आतंकवादी एक हल्के सैन्य वाहन में सुबह करीब 9:30 बजे हमारे मंत्रालय के सुरक्षा महानिदेशालय के प्रवेश द्वार के सामने पहुंचे और बम हमला किया।’ जिसकी आवाज काफी दुर तक सुनी गई। घटना के तुरंत बाद हीं घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं पहुच गईं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि हमले में दो पुलिस अधिकारियों को हल्की चोट भी आई है।

बढ़ रहा आतंकवाद

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया प इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल हमलावरों की सूचना जुटाई जा रही है। वहीं तुर्की मीडिया के मुताबिक इस घटना में एक आतंकी की मारे जाने की भी ख़बर है। आतंकी की बढ़ती गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजर है। बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर (शुक्रवार) को पाकिस्तान के बलूचिस्‍तान में आतंकियों ने मस्जिद के आगे ब्लास्ट किया था। जिसमें करीब 52 लोगों की जान चली गई थी। वहीं लगभग 50 लोगों के घायल होने की भी ख़बर आई है।

Also Read: