इंडिया न्यूज, लखनऊ:
(Mahant of the Akhara Parishad Dead) अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (72) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महंत का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। उनकी मौत कैसे हुई, इसकी पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मठ पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। आला अधिकारी मठ पहुंच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक महंत का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल करने में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण साफ हो पाएगा। मठ पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है।
जानकारी के लिए बता दे कि हरिद्वार में लगे कुम्भ के दौरान महंत नरेंद्र गिरी महाराज कोरोना से पीड़ित हो गए थे। महंत नरेंद्र गिरी महाराज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से ठीक होने के बाद वे अपने आश्रम आ गए थे। लेकिन आज अचानक से उनकी संदिग्ध मौत की खबर आ गई।