India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Leopold Cafe Video : मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को दिल्ली आया जा चुका है। स्पेशल विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतर चुका है। वहीं अब लैंडिंग के बाद की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। थोड़ी देर में उसे आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार करने के बाद एनआईए के मुख्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जाएगी।

लियोपोल्ड कैफे में आज भी उस हमले की निशानी

वहीं पाकिस्तान से आए दहशतगर्दों ने लियोपोल्ड कैफे में भी अपना आतंक मचाया था। उसी कैफे का एक वीडियो सामने आया है। जहां पर उस काली रात की कुछ चीजों को अभी वहां पर रखा गया है। ताकि वहां पर आने वाले लोग समझ सकें कि उस दिन वहां पर क्या हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं। बता दें कि मुंबई आतंकी हमलों में छह अमेरिकी समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी मार गिराया।

दिल्ली के बाद मुंबई ले जाने की संभावना

रिपोर्ट्स की मानें तो राणा को कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रखा जाएगा। ताकि जांच एजेंसियां ​​जरूरी जानकारी जुटा सकें। इसके अलावा 2019 में दिल्ली में एनआईए ने राणा के खिलाफ 26/11 हमले की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले के तहत उसे भारत लाया जा रहा है और दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद माना जा रहा है कि उसे मुंबई भेजा जाएगा, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो तहव्वुर राणा को मुंबई लाने के बारे में मुंबई पुलिस को कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि प्रत्यर्पण के कानूनी आधार को देखने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि उसकी हिरासत मुंबई क्राइम ब्रांच को दी जा सकती है या नहीं।

Tahawwur Rana Extradition : भारत आने के तुरंत बाद तहव्वुर राणा के साथ ‘थर्ड डिग्री’? निकलवाए जाएंगे 166 मासूम मौतों के राज

आतंकी तहव्वुर राणा का प्लेन दिल्ली में हुआ लैंड, 26/11 मुंबई हमले का लिया जाएगा एक-एक बदला