India News (इंडिया न्यूज),Delhi Elections:जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है, दिल्ली में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 46.55% मतदान हुआ। उत्तर पूर्वी जिले की सीटों पर मतदाताओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। यहां की मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर अब तक सबसे ज्यादा 56.12% मतदान हुआ है। सीलमपुर में 54.29 प्रतिशत मतदान हुआ है।

70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। यह तो 8 फरवरी को पता चलेगा, जब वोटों की गिनती होगी, लेकिन मतदान प्रतिशत काफी कुछ संकेत दे रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं, नई दिल्ली जैसे इलाकों में भी मतदान प्रतिशत काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। क्या कहता है मतदान प्रतिशत? दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों में काफी कुछ संकेत देता रहा है।

पिछले 2 चुनावों की बात करें तो आम आदमी पार्टी वोटिंग प्रतिशत में सबसे आगे रही है और सीटों की संख्या में भी सभी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ती रही है। 2020 के चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 53.6%, बीजेपी को 38.5 प्रतिशत और कांग्रेस को 4.3 प्रतिशत वोट मिले थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 60 से ज्यादा सीटें जीती थीं। दिल्ली में नई सरकार बनाने के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी।

8 फरवरी को किए जाएंगे नतीजे घोषित

वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता हैं।

MP के 70 आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में किसने बनाया बंधक, मजदूरों ने किया बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi: पटना में गरजे राहुल गांधी, जातीय जनगणना और दलितों के अधिकारों पर की बात

Abhishek Bachchan Birthday: पिता का कर्ज उतारने को पढ़ाई छोड़ बनाई चाय, काम के लिए दर-दर खाईं ठोकरें, जिससे प्यार किया उसी ने क्यों तोड़ी शादी?