India News (इंडिया न्यूज), Usrahar Murder Case : यूपी के ऊसराहार से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर पत्नी के साथ चारपाई पर लेटे पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावरों ने पत्नी को कुछ नहीं किया। घटना शुक्रवार रात की है। 40 वर्षीय मनोज जाटव दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह चार दिन पहले ही घर आया था। पुलिस इस हत्या में उसके किसी करीबी का हाथ होने का शक जता रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने मनोज के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय बच्चे दूसरे कमरे में लेटे हुए थे।

हमलावरों ने पत्नी को कुछ नहीं किया

जिस कमरे में मनोज जाटव की हत्या हुई, वहां उसके साथ सिर्फ उसकी पत्नी अंजलि लेटी हुई थी। उसे खरोंच तक नहीं आई। सुभाष का कुछ लोगों से विवाद था, लेकिन कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई, जिससे उसकी हत्या की बात सामने आए। अंजलि ने दो लोगों पर शक जताया है। वहीं पुलिस अंजलि के बयान पर सहजता से यकीन नहीं कर पा रही है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है। खबर मिलते ही एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ अतुल प्रधान, एसएचओ मंसूर अहमद रात में ही मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि मामले में कोई करीबी शामिल है। 48 घंटे में खुलासा हो जाएगा।

कांग्रेस के वादे यानी सिर्फ धोखा…, जिन राज्यों में है कांग्रेस सरकार, वहां खराब हुई फ्री योजनाएं की हालत, नाराज ने खोल दी पोल!

पत्नी पर जताया जा रहा शक

इस हत्याकांड को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पत्नी अंजलि के मुताबिक हमलावर जब कमरे में आए तो उन्होंने उसके हाथ बांध दिए और सिर पर कंबल ओढ़ा दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मनोज की हत्या की जा रही थी तो अंजलि ने शोर क्यों नहीं मचाया। घटना के एक घंटे तक उसने किसी को क्यों नहीं बुलाया। कुछ जगहों पर खाली डिब्बे भी मिले हैं। इसके अलावा घर में सीसी कैमरे लगे थे लेकिन उसकी डीवीआर गायब थी। मनोज के पहले से तीन बच्चे हैं और उसके बाद भी एक बच्चे को गोद लिया जा चुका है। बच्चे को गोद लेने का कारण स्पष्ट नहीं है।

DRDO ने तैयार किया ऐसा बाहुबली….सेकेंडों में कर देगा दुश्मनों को खत्म, जान चीन पाकिस्तान के निकले आंसू