India News (इंडिया न्यूज),Varanasi:उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 19 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। मामला वाराणसी का है।लड़की ने परिजनों को बताया कि 29 मार्च को उसका प्रेमी उसे मलदहिया स्थित हुक्का बार में ले गया था। वहां उसके अन्य दोस्त भी थे। उनमें से दो लड़की के परिचित थे। जबकि, वह बाकी लोगों को नहीं जानती थी। हुक्का बार में उन लोगों ने लड़की को नशीला पेय पिलाया और उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया।

अलग-अलग होटलों में करता रहा गैंगरेप

7 दिनों तक वे हुक्का बार से लेकर अलग-अलग होटलों में लड़की के साथ गैंगरेप करते रहे। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी लड़की 29 मार्च से लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 4 अप्रैल की शाम लड़की को बरामद कर लिया।

दौड़ का अभ्यास करती थी लड़की

बीपीएड में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। वह कॉलेज में ही दौड़ने भी जाती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती साजिद नाम के युवक से हुई थी। युवक ने अपने अन्य दोस्तों से भी उसकी दोस्ती करा दी। 29 मार्च को प्रेमी साजिद ने उसे मिलने के लिए बुलाया। फिर उसने और उसके दोस्तों ने 7 दिनों तक गलत काम किया।

होटल में छापेमारी

कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने उस हुक्का बार और होटल में भी छापेमारी की, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। चूंकि आरोपियों में दूसरे समुदाय के युवक भी शामिल हैं, इसलिए पुलिस इस मामले को बेहद संवेदनशीलता से ले रही है।

6 आरोपियों की गिरफ्तारी

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 6/7 अप्रैल को केस दर्ज किया। पुलिस को लड़की से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार से जुड़ा एक व्यक्ति भी शामिल है। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने उन सभी होटलों और हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जहां लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य लोगों की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है।

समझते हैं जिसे जहर वही निकला अमृत! जानिए इसके 9 ऐसे फायदे जो डॉक्टर भी नहीं बता पाएंगे आपको

Gold Silver Price Today: Trump के टैरिफ से सोने-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल, खरीदारी से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल

‘राजा बाबू’ लोकसभा की हार को…’, अब किससे भिड़ गईं कंगना रनौत? जमकर खरी-खोटी सुना दिया!