India News (इंडिया न्यूज),Ghaziabad:देर रात आई आंधी ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम जरूर सुहाना कर दिया है, लेकिन इससे काफी नुकसान भी हुआ है। रातभर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया। इस बीच गाजियाबाद से बुरी खबर आई है। लोनी में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश के कारण एसीपी ऑफिस की छत गिरने से एक सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा मलबे में दब गए। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पुलिस ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों और परिजनों को दे दी है। सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा अंकुर विहार एसीपी ऑफिस में चपरासी के पद पर तैनात थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त इंस्पेक्टर सो रहे थे। 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा एसीपी अंकुर विहार में चपरासी थे और रात में ऑफिस में सो रहे थे। अचानक उनके ऊपर लिंटर गिर गया। जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।
जर्जर भवन में सरकारी काम कैसे हो रहा है?
बड़ा सवाल यह है कि जर्जर भवन में सरकारी काम कैसे हो रहा है? मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र ने रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच छह घंटे में 81.2 मिमी बारिश दर्ज की और इस दौरान 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। फरीदाबाद में जलभराव दूसरी ओर, फरीदाबाद में शनिवार रात 2:00 बजे आई आंधी और बारिश से स्मार्ट सिटी के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
मकान की छत आंधी में गिरी
बल्लभगढ़ में कई जगहों पर बोर्ड गिरने और संजय कॉलोनी सेक्टर 23 में एक मकान की छत आंधी के कारण गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। इन सभी का बीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा तिगांव में खुले आसमान के नीचे बंधी तीन भैंसें बिजली गिरने से मर गईं, जबकि सैनिक कॉलोनी में शिव मंदिर में बारिश का पानी भर गया। इसी तरह जवाहर कॉलोनी 60 फीट रोड, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भर गया था। इस कारण अंडरपास को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा था। हालांकि अब इसे खोल दिया गया है।
हिंदू विरोधी Yunus की जाएगी सत्ता, सेना प्रमुख ने दे दिया आखिरी अल्टीमेटम, अब शेख हसीना की वापसी तय!