India News (इंडिया न्यूज),Rashtrapati Bhavan:सीआरपीएफ की महिला अधिकारी पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में शादी कर ली। यह ऐतिहासिक शादी 12 फरवरी की रात को हुई। पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पीएसओ हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विशेष अनुमति से उनकी शादी हुई। उनकी शादी में करीबी परिवार के सदस्य और वीआईपी मेहमान शामिल हुए। रात में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं।
ऐतिहासिक आयोजन
सीआरपीएफ की महिला अधिकारी पूनम गुप्ता ने शादी कर ली। यह शादी इसलिए भी ऐतिहासिक रही क्योंकि इसका आयोजन राष्ट्रपति भवन में हुआ था। यह शादी 12 फरवरी की रात को हुई। अब शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। आपको बता दें कि पूनम गुप्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पीएसओ हैं। राष्ट्रपति की विशेष अनुमति से उनकी शादी हुई। इस शादी में करीबी परिवार के सदस्य और वीआईपी मेहमान शामिल हुए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद
पूनम गुप्ता की शादी अवनीश कुमार से हुई है। यह शादी राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में हुई। पूनम गुप्ता और अविनाश कुमार को आशीर्वाद देने खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं। हालांकि सुरक्षा कारणों से वह आशीर्वाद देकर लौट गईं। पूनम गुप्ता की शादी में नर्मदापुरम के सांसद दर्शन चौधरी भी शामिल हुए।