India News (इंडिया न्यूज),UP:उत्तर प्रदेश के महोबा में तीन साल पहले एक महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद वह हर साल एक बच्चे को जन्म देती थी। पहला बच्चा लड़की और दूसरा लड़का था। पूरा परिवार बेहद खुश था। इसी बीच महिला तीसरी बार गर्भवती हो गई। लेकिन अब वह काफी परेशान रहने लगी। इसके पीछे की वजह गर्भवती होना नहीं बल्कि उसका पति और ससुर थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
कहां का है मामला ?
जी हां, यूपी के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने ऐसा व्यवहार किया कि सुनकर किसी का भी खून खौल जाएगा। मामला कुलपहाड़ कोतवाली नगर का है। यहां मोहल्ला गोविंद नगर निवासी 25 वर्षीय गर्भवती नेहा को उसके माता-पिता ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। हत्या का प्रयास
दरअसल, महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर मारपीट करने और जबरन डाई खिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति द्वारा की जा रही पैसों की मांग पूरी न करने और जमीन उसके नाम न करवाने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और अब उसे हेयर डाई खिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई है।
बेरहमी से पीटा
तीन साल पहले नेहा की शादी उसके पड़ोस में रहने वाले संजय से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति लगातार उसके पिता से पैसे मांग रहा था और जमीन अपने नाम करवा रहा था। जब नेहा ने मांग पूरी नहीं की तो उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर उसके पति संजय, ससुर राजू और सास अनीता ने उसे हेयर डाई खिला दी। नेहा ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और उसका इलाज चल रहा है।
पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा
पीड़िता की मां का कहना है कि शादी के बाद से ही नेहा को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। उसे इसलिए अपमानित किया जाता है, क्योंकि उनका कोई बेटा नहीं है, सिर्फ दो बेटियां हैं। संजय आए दिन नेहा से पैसे और जमीन की मांग करता था। जब नेहा ने मांग पूरी नहीं की, तो मेरी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। नेहा की डेढ़ साल की बेटी और 7 महीने का बेटा है। इसके बावजूद पति और ससुराल वालों की ओर से उत्पीड़न कम नहीं हो रहा है।
ससुराल वाले फरार
मां ने बताया कि मेरी बेटी के साथ पहले भी मारपीट की गई थी। तब भी महिला थाने की पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद आपसी सुलह के बाद नेहा को ससुराल भेज दिया गया था। लेकिन, आज हेयर डाई पिलाने से उसकी हालत खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची, तो पति और ससुराल वाले फरार मिले। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा! रात में पिएं ये जादुई ड्रिंक, सुबह पेट होगा एकदम धो-धोकर साफ!
‘बिहार तो बिहार है’ तेजस्वी यादव के बयान पर किया संजय झा ने जमकर पलटवार! कह दी ये बात