India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: बुधवार (19 फरवरी, 2025) के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आखिरी बार कब कीमतों में हुआ था बड़ा बदलाव?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और एक बार फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में बदलाव किया गया था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 14 मार्च 2024 को 2 रुपये प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लेकिन तब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 103.44 89.97
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.85 92.44
- बेंगलुरु 102.86 88.94
- लखनऊ 94.65 87.76
- नोएडा 94.87 88.01
- गुरुग्राम 95.19 88.05
- चंडीगढ़ 94.24 82.40
- पटना 105.18 92.04
कब तय होता है रेट?
बतातें चलें कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट लिस्ट जारी कर दी जाती है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव पिछले साल मार्च में हुआ था।
घर बैठे ऐसे करें चेक
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।