India News (इंडिया न्यूज), Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, एचपीसीएल, बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। सोमवार (13 जनवरी, 2025) को भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ अगर कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो वो 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार (13 जनवरी 2025) को ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा 1.84 फीसदी बढ़कर 81.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई का फरवरी वायदा 1.95 फीसदी बढ़कर 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सत्ता मिल रहा पेट्रोल-डीजल
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 4 फीसदी चढ़ा था। जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड वायदा 2.26 फीसदी उछला था। कुंभ नगरी प्रयागराज और दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है। तो वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली में डीजल की कीमत 87.67 रुपये और प्रयागराज में 87.92 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये और डीजल की कीमत 78.05 रुपये है।
इन देशों में बिकता है दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल
अगर हम दुनिया की बात करें तो ईरान में सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत महज 2.45 रुपये है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम के मुताबिक, लीबिया दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये है। इसके बाद वेनेजुएला का नंबर आता है, जहां पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये में 3 रुपये है।
- राज्य पेट्रोल डीज़ल (₹/लीटर)
- दिल्ली 94.77 87.67
- प्रयागराज 94.77 87.92
- आंध्र प्रदेश 108.35 96.22
- बिहार 105.58 92.42
- छत्तीसगढ़ 100.35 93.30
- कर्नाटक 102.92 88.99
- केरल 107.30 96.18
- मध्य प्रदेश 106.22 91.62
- महाराष्ट्र 103.44 89.97
- ओडिशा 101.39 92.96
- राजस्थान 104.72 90.21
- सिक्किम 101.75 88.95
- तमिलनाडु 100.80 92.39
- तेलंगाना 107.46 95.70
- पश्चिम बंगाल 104.95 91.76
- अंडमान और निकोबार 82.46 78.05
- अरुणाचल प्रदेश 90.66 80.21
- असम 98.19 89.42
- चंडीगढ़ 94.30 82.45
- दादरा और नगर हवेली 92.56 88.50
- दमन और दीव 92.37 87.87