India News (इंडिया न्यूज), Delhi GRAP 4 Guidelines : राजधानी दिल्ली हर साल सर्दियों के समय जहरीली हवा से झूझ रही होती है। इस बार हालात पहले से ज्यादा खराब हैं। पूरे दिल्ली-NCR में हवा का स्तर बेहद खराब हो रखा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बुजूर्ग लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर एक योजना बनाई गई है, जिसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) कहते हैं। लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने ये काफी महत्वपूर्ण है। इसी के मद्देनजर रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप- 4 लगाया गया है।

चार स्तर के होते हैं GRAP

GRAP की बात करें तो इसमें चार स्तर होते हैं। इसका द्देश्य प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटना है। जैसे-जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है वैसे-वैसे इसे लागू किया जाता है। GRAP 1 लागू होता है, जिसमें निर्माण कार्य और औद्योगिक इकाइयों के उत्सर्जन पर हल्के प्रतिबंध शामिल हैं। प्रदूषण के और बढ़ने पर GRAP 2 लागू होता है, जिसमें GRAP 1 के प्रतिबंधों के साथ-साथ स्कूल बंद करना और निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे सख्त कदम शामिल हैं। उसके बाद GRAP 3 और GRAP 4 लागू होता है।

CM Yogi के भेजे हुए दाल-चावल रास्ते से हो रहे गायब? गरीबों के खाली पेट दे रहे बद्दुआ, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

GRAP 4 में किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से राजदानी में GRAP 4 लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने के बाद कई चीजों पर प्रतिबंध लग गया है। चलिए एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि किन चीजों पर प्रतिबंध लगा है।

  • 10वी और 12वी क्लास को छोड़कर बाकि क्लासेस को किया गया बंद।
  • इसके अलावा राजधानी में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को मिलेगा प्रवेश।
  • सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर लगा प्रतिबंध लगा।
  • दिल्ली में सभी BS-IV और उससे नीचे के डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लग गया है।

इन चीजों पर रहेगी छूट

  • इलेक्ट्रोनिक वाहनों पर नहीं लगा कोई प्रतिबंध।
  • केंद्रीय कर्मचारियों के काम और (WORK FROM HOME) का फैसला केंद्र सरकार लेगी।
  • स्टेट गवर्मेंट जरूरत पड़ने पर और कदम उठा सकती है।

राज्यों को 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद करने का लेना चाहिए फैसला, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए SC ने दे दिया बड़ा आदेश