India News (इंडिया न्यूज), Rahu Ketu Gochar: राहु और केतु जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो उनकी स्थिति के कारण सभी राशियों के जीवन में अच्छे और बुरे बदलाव आते हैं। साल 2025 में राहु और केतु 18 मई को मार्गी होंगे। राहु जहां मीन राशि से शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे, वहीं केतु कन्या राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। आइए जानते हैं राहु-केतु की इस उल्टी चाल के कारण किन राशियों को अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
राहु-केतु का राशि परिवर्तन आपके जीवन में भी बदलाव ला सकता है। आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 18 मई के बाद आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। अगर आपने उधार लिया था तो लेनदार चुकाने की मांग कर सकते हैं। इस दौरान क्रेडिट कार्ड से अधिक पैसे निकालना आपके लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है, इससे भविष्य में परेशानी हो सकती है। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपको करियर से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत सतर्क रहना होगा। छोटी सी गलती भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है। बड़ी रकम का लेन-देन करते समय किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने करीब रखें। कारोबारियों को इस दौरान किसी भी नई योजना को लागू करने से पहले किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
कन्या राशि
राहु-केतु के राशि परिवर्तन के बाद आपकी सामाजिक स्थिति डगमगा सकती है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करते नजर आएंगे, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। इस राशि के लोगों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं आपको हो सकती हैं।
मीन राशि
इस राशि के कारोबारियों को इस दौरान काफी सतर्क रहना होगा, अतीत की किसी गलती के कारण नुकसान हो सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। इस राशि के लोगों को पेट और हृदय से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें वरना मानहानि होगी। वाहन चलाते समय भी इस राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। बेवजह के खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।