India News (इंडिया न्यूज),Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर से मिली सफलता के बाद भारत जश्न में डूबा हुआ है। दिल्ली से लेकर यूपी तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीँ अब तिरंगा यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, तिरंगा यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के साथ-साथ विरोधियों को भी जवाब है।साथ ही विपक्ष द्वारा तिरंगा यात्रा का विरोध करने पर उन्होंने कहा कि वो बेवकूफ लोग हैं, उन्हें नहीं पता कि ऐसे मौकों पर एकता दिखानी चाहिए। हमें साथ रहना चाहिए। वो लोग देश को तोड़ने वाले हैं। वो देश को एकजुट नहीं देखना चाहते।

Trump ने चली गंदी चाल, सीजफायर कराने के पीछे छुपा रखा था बड़ा राज?

पहलगाम हमले को बताया साजिश

इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले मौलाना साजिद रशीदी ने कहा था कि पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, वो एक सोची-समझी साजिश थी। यह हमला जनरल मुनीर के बयान के कुछ दिनों बाद ही हुआ है। उन्होंने कहा कि ये एक दिल दहला देने वाली घटना है। निर्दोष निहत्थे लोगों की हत्या, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। आपने देखा होगा कि इस घटना के बाद कश्मीर पूरे भारत के साथ खड़ा हो गया। भारत के लोगों ने आतंकवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया।

जश्न में डूबा पूरा भारत

इतना ही यही इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो भारत में हिंदू-मुस्लिम नफरत पैदा करना चाहते थे। हालांकि, मुसलमानों ने दिखा दिया है कि हम एक थे और एक रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया है। वहीँ इस एक ऑपरेशन ने पाकिस्तान के इरादों के साथ साथ उनके ठिकानों को भी तहस-नहस कर दिया। वहीँ अब पूरा भारत आतंकियों की बर्बादी पर जश्न मना रहा है।

‘देश को आतंकवादियों के सिर चाहिए’, केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं नेहा सिंह राठौर, बंदूक उठाकर बोलीं- चाहें तो FIR करवा दीजिए लेकिन…