India News (इंडिया न्यूज), Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। जिसमें 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत भारत पर हुए आतंकी हमलों के वीडियो से हुई। इसमें पहलगाम में हुए हमले को भी दिखाया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। वीडियो में बताया गया कि एक दशक में आतंकी हमलों में 350 भारतीय मारे गए।
पाकिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह-MEA
विदेश मंत्रालय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला बर्बर था। आतंकियों ने परिवार के सामने गोली चलाई। हमलावर टीआरएफ लश्कर से जुड़ा था। हमले के बाद उनसे जानकारी मांगी गई थी। आतंकियों के साथ पाकिस्तान के संबंधों का खुलासा हुआ। पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अपनी छवि बना ली है। पाकिस्तान दुनिया को गुमराह करता है। आतंकियों के बारे में झूठ बोलता है।
हमने अपने अधिकारों का प्रयोग किया-विदेश मंत्रालय
विदेश सचिव ने कहा कि आज भारत ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया। हमने सोच-समझकर कार्रवाई की। हमने जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। यह कार्रवाई आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लक्ष्य के साथ की गई।
भारत ने 25 मिनट में 21 ठिकानों पर किया हमला
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर रात 1:05 बजे हमला किया गया। इस ऑपरेशन में 9 जगहों पर हमला किया गया। यह ऑपरेशन रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक चला। खुफिया सूचना के आधार पर टारगेट पर हमला किया गया। आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर हमला किया गया। हमले पाकिस्तान और पीओके दोनों जगह किए गए। हमने नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया। सबसे पहले सवाई नाला कैंप को निशाना बनाया गया। हमने जैश और लश्कर के कैंपों को निशाना बनाया। 9 जगहों पर 21 ठिकानों पर हमला किया गया। पाकिस्तान में जिस जगह पर हमला किया गया, वह सियालकोट है। यहां सरजाल कैंप पर हमला किया गया। यहां हिजबुल का कैंप था।
जिस ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जली आतंकियों की लंका, जानें उसके पीछे किसका है हाथ?
‘सभी तरह के आतंकवाद…’चीन ने Operation Sindoor को लेकर कही ऐसी बात, देखता रह गया पाकिस्तान