India News(इंडिया न्यूज), AAP: आम आदमी पार्टी पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ओर पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में है। वहीं दूसरी तरफ संस्थापक सदस्य (Founding Member) दिनेश वाघेला का गोया में उनके अपने घर पर निधन हो गया।
मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया, आतिशी का बड़ा दावा
आप गोवा के उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
आप गोवा के उपाध्यक्ष वाल्मिकी नाइक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 73 साल की उम्र में आप के संस्थापक सदस्य दिनेश वाघेला की सोमवार रात पणजी में उनके आवास पर निधन हो गया। आप की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वाघेला आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के बाद पार्टी में शामिल होने वाले शुरुआती सदस्यों में से एक थे। मूल रूप से गुजरात के रहने वाले वाघेला गोवा में रहते थे। वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने आप की अनुशासन समिति का नेतृत्व किया। नाइक ने कहा, वाघेला का अंतिम संस्कार पणजी के पास सेंट इनेज़ श्मशान में होगा।