India News (इंडिया न्यूज),Chief Minister Atishi:दिल्ली में मुख्यमंत्री आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला आवंटित किया गया है। पीडब्ल्यूडी ने औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को यह बंगला आवंटित किया है। आतिशी को वही बंगला आवंटित किया गया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। एलजी आवास से मिली जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी विभाग ने आज बंगले की चाबी आतिशी को सौंप दी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को यह आवास खाली कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री आतिशी वहां रहने चली गईं। इस बीच बंगले के आधिकारिक आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री को अपना सामान वापस लेना पड़ा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। आम आदमी पार्टी ने किया था हमला आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की निर्वाचित मुख्यमंत्री को उपराज्यपाल के इशारे पर उनके आधिकारिक आवास से बाहर निकाला गया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने गुरुवार को कहा कि नवरात्रि के मौके पर एक महिला मुख्यमंत्री का सामान फेंक दिया गया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। भाजपा बिना चुनाव जीते ही मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है।

सौंपी गई चाबियां

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, हस्तांतरण-अधिग्रहण की उचित प्रक्रिया और सामानों की सूची पूरी होने के बाद 6 फ्लैग स्टाफ रोड को औपचारिक रूप से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित किया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा ने कहा था कि ऐसा कोई नियम नहीं है जो इस आवास को मुख्यमंत्री आवास के रूप में निर्धारित करता हो।

मुख्यमंत्री आतिशी 6 अक्टूबर को ही इस बंगले में रहने आई थीं। उनका सामान भी आ गया था। कुछ बैठकें भी हुई थीं। इसके बाद इसके आवंटन को लेकर विवाद शुरू हो गया था। हालांकि अब पीडब्ल्यूडी ने आधिकारिक रूप से उस बंगले को मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

इजराइल के दोस्त ने ही रची यहूदियों के खिलाफ साजिश,पीटे जा रहे यहूदी, खुलासे के बाद मचा हंगामा