India News (इंडिया न्यूज़), Shakambari Festival, आंध्र प्रदेश: देवी शाकंभरी को समर्पित तीन दिवसीय शाकंभरी महोत्सव आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर में शुरू हो गया है। त्योहार के दौरान, देवी कनकदुर्गा को शाकंभरी देवी के रूप में सजाया और पूजा जाता है। देवी कनकदुर्गा को सब्जियों और फलों से सजाया जाता है। इसके साथ ही विशेष पूजा अर्चना की जाती है। देवी दुर्गा के अवतारों में एक मां शाकंभरी हैं। मां अम्बे के सभी अवतारों में से रक्तदंतिका, शाकंभरी, भीमा, भ्रामरी और शताक्षी देवी प्रसिद्ध हैं।
Also Read: अब एक दिन में इतने ट्वीट पढ़ सकेंगे आप, एलन मस्क ने किया एलान, रेट लिमिट पर दिया ये अपडेट
Also Read: Petrol-Diesel के ताजा भाव हुए जारी, जानें आपके शहर में बदले हैं दाम?