India News (इंडिया न्यूज), UP News: उत्तर प्रदेश से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। जिसे सुनकर आप आपने सिर पकड़ लेंगे। दरअसल पूरा मामला ये है कि, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गूगल मैप्स पर गलत तरीके से कार को निर्माणाधीन पुल पर ले जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार नदी में गिर गई। यह घटना शनिवार (23 नवंबर, 2024) को हुई। पीड़ितों में से दो की पहचान विवेक और अमित के रूप में हुई। 

बरेली जा रहे थे तीनों

वे गुरुग्राम से अपनी यात्रा पर निकले और एक शादी में शामिल होने के लिए बरेली जा रहे थे। वे लोग शादी स्थल तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स पर निर्भर थे, तभी उनका जीपीएस उन्हें अधूरे फ्लाईओवर पर ले गया। कार पुल पर आगे बढ़ी और 50 फीट की ऊंचाई से रामगंगा नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने अगली सुबह क्षतिग्रस्त कार और तीनों लोगों को मृत पाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। 

शादी के दौरान महिलाओं के बीच घुसकर दूल्हे के दोस्त ने कर दी ऐसी घिनौनी हरकत, सुनकर शर्म से झुक जाएगा सिर

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, “आज सुबह 9:30 बजे रामगंगा नदी पर एक क्षतिग्रस्त कार मिली। पुलिस को सूचना दी गई और वह मौके पर पहुंची। जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने नदी पर एक वैगन आर कार देखी, जिसे संभवतः टैक्सी के तौर पर किराए पर लिया गया था। कार अधूरे पुल पर गई और वहां से नदी में गिर गई।” पुलिस ने आगे बताया कि, शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। 

दो लोगों की हुई पहचान

इस दुर्घटना में मारे गए 3 लोगों में से दो की पहचान हो चुकी है। अमित और विवेक नामक दो लोगों की पहचान की पुष्टि हो गई है। तीसरे व्यक्ति की पहचान के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ितों के परिजनों ने घटना के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और सवाल किया कि पुल अधूरा क्यों था और ढांचे के एक छोर पर बैरिकेड क्यों नहीं लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि कथित लापरवाही के लिए निर्माण विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

‘अखिलेश कर रहे हैं मुस्लिम …,’ उपचुनाव नतीजों के बाद दोनों डिप्टी सीएम हुए हमलावर ; सपा पर लगाया ये बड़ा आरोप