India News (इंडिया न्यूज), UP Police: महाकुंभ में इंडिया न्यूज नेशनल चैनल की महिला पत्रकार से बदसलूकी करने के मामले में डीजीपी यूपी के आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस मामले में एडीजी भानु भास्कर को निर्देश दिया, जिस पर देर शाम पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह को सस्पेंड किया गया है। उनके साथ कांस्टेबल राजेश सिंह को सस्पेंड किया गया है और कांस्टेबल नवीन को भी सस्पेंड किया गया है।

महिला पत्रकार ने लगाया था ये आरोप

इंडिया न्यूज में कार्यरत और महाकुंभ को कवर करने आई महिला पत्रकार वर्षा शाही ने आरोप लगाया था कि चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो महिला पत्रकार को धमकाया गया। इंडिया न्यूज के चैनल हेड अजीत प्रताप सिंह ने बातचीत में कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है।

दुर्योधन की काली करतूत! अपने ही रक्षक को उतार दिया मौत के घाट, जानें महाभारत के इस चौंकाने वाले रहस्य की कहानी

मिडिल ईस्ट के इस देश में जमीन से निकली लाशें, जांच के बाद बड़े राज से उठ गया पर्दा, सदमे में आ गई दुनिया

70 किलो तक का धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन! कभी पिज्जा-बिरयानी के थे दीवाने, जानिए फिटनेस स्टार का सीक्रेट