India News Delhi(इंडिया न्यूज़),Pravesh Verma:भारतीय जनता पार्टी के नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और मरते दम तक भाजपा में ही रहेंगे। प्रवेश वर्मा से यह सवाल पूछा गया कि आप सीएम पद के दावेदार थे और जब आपको सीएम नहीं बनाया गया तो आपके कार्यकर्ता निराश हैं, क्या आप भी नाराज हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

प्रवेश वर्मा ने क्या कहा ?

प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा करता रहूंगा। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे निभाता रहूंगा। मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। मैं मरते दम तक भाजपा में ही रहूंगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनके पिता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। उन्हें केंद्र में मंत्री पद दिया। इसलिए पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि हम दिल्ली को दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने में सफल होंगे। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा जी का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी मेहनत रंग लाई है। हम दिल्ली के विकास का वादा पूरा करेंगे।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम की शपथ

रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की सीएम के रूप में शपथ ले ली। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने तीन बार की आम आदमी पार्टी विधायक रहीं बंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया है। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद के अलावा सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, योजना एवं प्रशासनिक सुधार विभाग संभालेंगी।

रेखा गुप्ता के साथ इन 6 विधायकों ने ली शपथ

  • प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, जल और गुरुद्वारा चुनाव विभाग संभालेंगे।

  • आशीष सूद

आशीष सूद को घर, बिजली, शहरी विकास और शिक्षा मंत्रालय दिया गया है।

  • मनजिंदर सिरसा

मनजिंदर सिरसा को उद्योग, पर्यावरण विभाग मिला है।

  • रविन्द्र इन्द्राज सिंह

रविन्द्र इन्द्राज सिंह को सामाजिक कल्याण, एससी और एसटी कल्याण विभाग मिला है।

  • कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा को कानून और न्याय, श्रम मंत्रालय मिला है।

  • पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, आईटी विभाग मिला है।

80 साल के दादा ने 21 साल की लड़की को बनाया दुल्हन, शादी के बाद बर्बाद हो गई एक्ट्रेस की जिंदगी

‘अब तीसरा विश्व युद्ध दूर नहीं’, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से मचा बवाल, आखिर क्या है ट्रंप की योजना?

Delhi: BJP सरकार ने जारी रखी AAP की ये निशानी, खुश होंगे केजरीवाल