India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत में सर्दी की विदाई का समय आ गया है। यहां तेज धूप और बदलते मौसम के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बदलते मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में सर्दी अब विदाई की ओर बढ़ रही है। 

कई राज्यों में हो रहा गर्मी का अहसास

यहां दिन में तेज धूप में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, सुबह और शाम को अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन दोपहर की तेज धूप में लोगों को पसीना आ रहा है। फरवरी के महीने में जब ठंड होनी चाहिए, तब उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 

दिल्ली में सरकार बनते ही PM Modi देने वाले हैं बड़ा तोहफा, दिल थाम कर बैठिए, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगा बड़ा बदलाव

19 फरवरी के बाद बदल सकता है मौसम

बताया जा रहा है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है। इधर तापमान में बढ़ोतरी और दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। बदलते मौसम और तेज धूप के कारण तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है।

कैसा होगा उत्तरप्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। यहां कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रह सकता है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस बीच आने वाले दिनों में बारिश का भी अनुमान है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल