Air India Flight: नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर टेक ऑफ से पहले फट गया। यह पूरी घटना शुक्रवार की है। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान विमान में सभी यात्री और चालक मिलाकर 173 लोग सवार थे। काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए फ्लाइट पूरी तरह से तैयार थी। तभी अचानक से एक धमाका हुआ। जिसके बाद पता चला कि फ्लाइट का टायर फट गया है। जिसकी जानकारी मिलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फिर सभी लोगों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
फ्लाइट में सवार थे 173 लोग
आपको बता दें कि एयर इंडिया की इस उड़ान को इस घटना के बाद रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि विमान में 164 यात्री और 9 चालक दल के सदस्य सवार थे। स्थानीय समयानुसार विमान को 4:30 पर काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होना था। जो कि फिर रद्द कर दी गई। बता दें कि विमान संख्या एआई 216 के रवाना होने से पहले टायर फटने की घटना की पुष्टि एयर इंडिया के एक ड्यूटी ऑफिसर ने की। आज शनिवार को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विमान अपने पुन: निर्धारित समय पर उड़ान भरेगी।
Also Read: Betul Borewell Incident: जिंदगी की जंग हारा तन्मय, साढ़े चार दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन