30 June 2023,Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जानें सभी राशियों के बारे में

30 June 2023,Rashifal: आज 30 जून 2023 शुक्रवार का दिन सभी के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, आज मेष राशि वालेकिसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। वही वृषभ राशि वाले जातको का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जानिए 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल (Aries)

आज मेष राशि के तारे मंगलमय स्थिति को दर्शा रहे हैं। दिन दान-पुण्य के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य आज शुरू ना करें, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी बड़े कार्य में हिस्सेदार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज दोपहर तक आपको अपने व्यापार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अपने किसी विशेष कार्य के लिए आपको बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने व्यापार को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे और उसकी बिगड़ी हुई स्थिति को सुधारने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण आप शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस कर सकते हैं। कर्क राशि के जातक आज व्यापार में धन लाभ होने से अति प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी को खरीदारी के लिए ले जा सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया कार्य आज आपको मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे,आज आप अपनी संतान के प्रति सभी जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करेंगे। आज शाम का समय आप परिजनों के साथ हंसी-मजाक में बिताएंगे।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। किसी कार्य को लेकर आप बड़े परेशान रह सकते हैं। आपका पूरा दिन शुभ और मांगलिक कार्यों मे बीतेता। आपका दिन आज आनंददायक रहेगा। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन, सम्मान, यश की प्राप्ति होगी और लंबे समय से रुका हुए कार्य भी आज भाई के सहयोग से बन जाएगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि आज खरीद सकते हैं।

धनु  राशिफल ( Sagittarius)

आज आप शारीरिक तौर से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे। किसी कार्य के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो आज इस विषय में अनुकूल खबर मिल सकती है।

मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अनुकूल रहेगा। आज आप से कोई विशेष कार्य छीना जा सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि, अगर आप आज कोई संपत्ति खरीद-बिक्री कर रहे हैं तो उससे पहले संपत्ति के सभी कानूनी पहलुओं की जांच कर लें, वाणी पर संयम रखें।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज सुखद होगा। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। व्यापार में तेजी रहने से व्यस्त रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

ये भी पढ़े- Sawan 2023: सावन के सोमवार के अलावा ये 10 तिथियां शिव की पूजा के लिए खास, जानें कैसे करें जलाभिषेक

Himanshu Pandey

इंडिया न्यूज में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूं। ऑफबीट सेक्शन के तहत काम करते हुए देश-दुनिया में हो रही ट्रेंडिंग खबरों से लोगों को रुबरु करवाना ही मेरा मकसद है। जिससे आप खुद को सोशल मीडिया की दुनिया से कटा हुआ ना महसूस करें ।

Recent Posts

देवेन्द्र झाझरिया ने Delhi Half Marathon को बताया वैश्विक संदेश, बोले –106 देशों की पुष्टि, भारत पहली बार करेगा World Para Athletics की मेज़बानी

Delhi Half Marathon:देवेन्द्र झाझरिया दो बार के पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पैरा एथलेटिक्स…

3 days ago

Delhi Half Marathon में पीआर श्रीजेश का प्रेरणादायक संदेश: “खुद को चुनौती दो”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर देश के जाने-माने पूर्व हॉकी…

3 days ago

Delhi Half Marathon में आशीष सूद और कपिल मिश्रा का बड़ा बयान: “खेलों से बनेगा नया भारत”

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन की 20वीं वर्षगांठ पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष…

3 days ago