India News(इंडिया न्यूज),Ram Mandir Inaugration: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लोग आँख बिछाए इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज यानी शनिवार 20 जनवरी को लोगों के 500 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा।जी हां, आज रामलला अपने अस्थायी टेंट से मुख्य मंदिर में प्रवेश करने जा रहे हैं।

अपने मंदिर में वापस लौट रहे रामलला

इस तरह देखा जाए तो आज पांच सौ साल के बाद आखिरकार रामलला अपने मंदिर में वापस लौट रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में आज से बाहरी लोगों का प्रवेश अब नहीं होगा। वहीं आगामी 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या धाम हाई सिक्योरिटी जोन में रहेगा।आज से रामनगरी की सभी सीमाएं सील ही रहेंगी।

खत्म हो रहा 500 साल का इंतजार

जानकारी दें कि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज जब रामलला अपने अस्थायी टेंट से दिव्य और भव्य मंदिर में प्रवेश करेंगे तो वाकई यह हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। आज पूरा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है।

सीलबंद छावनी में तब्दील अयोध्या

आज से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन DIG, 17 IPS और 100 PPS स्तर के अधिकारी अयोध्या में तैनात किए गए हैं। इनके साथ 325 इंस्पेक्टर, 800 सब इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कॉन्स्टेबल भी अयोध्या राम मंदिर में मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के मद्देनजर PAC की 3 बटालियन रेड ज़ोन और 7 बटालियन येलो ज़ोन में अपनी ड्यूटी दे रहीं हैं। इसके अलावा PAC की तीन म्यूजिक बैंड भी यहां तैनात हैं। इन सबके साथ उत्तरप्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़ेंः-