India News (इंडिया न्यूज), Weather Update, नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून मेहरबान चल रहा है। देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर नदियां उफान पर बनी हुई हैं। नदियां ख़तरों के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिस कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिस कारण लोगों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अर्लट जारी किया है। वहीं कई इलाकों में इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।
IMD ने देश के कई इलाक़ों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर पूर्व भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरी हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा और अंडमान और निकोबार के कई जगहों में बारिश की संभावना है। देश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्लीवासियों को मिल सकती है थोड़ी राहत
वहीं दिल्ली–NCR में पिछले 2-3 दिनों से पूरी तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से मौसम में बदलाव आया है। वहीं दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।
हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
अरुणाचल प्रदेश, उत्तर पूर्व भारत, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरी हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
वहीं दिल्ली, तमिलनाडु, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, गोवा, कोंकण, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
Also Read:
- 77th Independence Day: पीएम मोदी लाल किले से करेंगे देश को संबोधित, 7:30 के बाद शुरू होगा पीएम मोदी का 10वां संबोधन, तिरंगे के रंग में रंगा देश, इंडिया गेट भी लग रहा अदभुत
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा को लेकर रखा गया विशेष ध्यान, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी