India News (इंडिया न्यूज), Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कई दिनों से जारी शीतलहर के बीच अब उत्तर भारत में बारिश ने दस्तक देकर लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। आज सुबह से दिल्ली समेत कई राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में बूंदाबांदी हो सकती है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह विजिबिलिटी रही काफी कम
रविवार (12 जनवरी, 2025) की सुबह दिल्ली में कोहरे की मोटी परत छाने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में कोहरे के कारण कई फ्लाइट और ट्रेनें प्रभावित हैं।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
तो वहीं अगर हम पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। स्थानीय मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि, रविवार को निचले और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी देते बताया है कि, 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है।
सड़क पर गाड़ी रोककर युवक से की गालीगलौज, विरोध कर पर चला दी गोली,जानिये क्या है पूरा मामला
हरियाणा में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा की बात करें तो वहां भी बारिश ने ठण्ड को बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा के रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, नारनौल (महेंद्रगढ़), रोहतक, जींद और सोनीपत में शनिवार को तेज बारिश हुई। हिसार में शनिवार सुबह 10 बजे बारिश शुरू हुई, जो सात घंटे बाद शाम करीब 5 बजे रुकी। बारिश के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो रविवार को भी प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बारिश के बाद आज हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
जान लीजिए यूपी का हाल
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और कोहरे की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होगी। इसके अलावा घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। आज यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्ज़ापुर में कोहरा और बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा और एटा में बारिश हो सकती है।
एक शख्स लेकिन मौत 2 बार, अधिकारीयों के उड़े होश, जानिये बिहार में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल