India News(इंडिया न्यूज), Today Weather Update: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, 27 फरवरी 2025 से 1 मार्च 2025 तक दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 फरवरी 2025 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। वहीं, सोमवार को यह 27.5 डिग्री रहा। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और नीचे जा सकता है।

यूपी में कल बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी 2025 से बारिश की भी संभावना है। यह बारिश अगले 2 दिनों तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने यूपी में कोहरे को लेकर भी अलर्ट किया है। फिलहाल, राज्य में दोपहर के समय तेज धूप और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने दी दस्तक, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का अपडेट

मुंबई में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने कोंकण क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक मुंबई में तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 25-26 फरवरी 2025 तक मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने टिहरी, देहरादून और उत्तरकाशी में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और कांगड़ा समेत कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। इस राज्य में फिर से ठंड बढ़ गई है। कश्मीर में भी मंगलवार यानी 25 फरवरी 2025 को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली।

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, देश में पेट्रोल-डीजल का रेट जान खुशी से उछल पड़ेंगे आप