इंडिया नयूज, नई दिल्ली, (Today Whether Update): उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में जहां मानसून की विदाई होना शुरू हो गई है वहीं अब भी देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बंगाल में अगले तीन दिन तक जोरदार बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली और आसपास के इलाकों से मानसून की विदाई होना शुरू हो गई है।
कल से इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
एक चक्रवाती परिसंचरण के उत्तर-पूर्व व इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बनने के आसार हैं। इसके कारण कल से पूर्वी भारत में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। विभाग का कहना है कि आंध्र प्रदेश के तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिस कारण उक्त इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
चक्रवाती परिसंचरण व ट्रफ रेखा का दायरा
बता दें कि एक चक्रवाती परिसंचरण आंध्र प्रदेश के तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर पहले से बना हुआ है। वहीं एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ चक्रवाती परिसंचरण से आंध्र के तट पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से तटीय कर्नाटक तक जाती है और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से आंध्र के तट से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी प तटीय कर्नाटक तक जाती है। इनके प्रभाव के चलते पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र व तमिलनाडु में आज भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भी सोमवार व मंगलवार से बारिश का अनुमान
आईएमडी के अनुसार ओडिशा में मंगलवार तक कुछ जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं सोमवार को भी कुछ जगह भारी वर्षा की संभावना है। अगले दो से तीन दिन में झारखंड बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में चार अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।
इसी के साथ चार अक्बर को बंगाल, मध्यप्रदेश, व छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक से चार अक्टूबर ाक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं कल से चार अक्टूबर तक असम और मेघालय में भी बारिश होने के आसार हैं। आज से मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश के आसार हैं।
ये भी पढ़ें : केदारनाथ की पहाड़ियों फिर हुआ बड़ा हिमस्खलन, ताजा हुई 2013 की यादें
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !