Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने बीते दिन रविवार, 8 जनवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अपने कदम रख दिए हैं। इस बीच पदयात्रा के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो आज सोमवार, 9 जनवरी को राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होने जा रही हैं। इस बात की जानकारी पार्टी सांसद जोथिमनी ने एक ट्वीट कर दी।
जोथिमनी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पार्टी सांसद जोथिमनी ने ट्वीट कर लिखा है कि “राहुल गांधी बहुत भावुक हैं और महिला सशक्तिकरण पर कमिटेड हैं। इसे वह आगे देख रहे हैं।” आपको बता दें कि जोथिमनी ने ये ट्वीट रविवार को किया था। जिसके बाद में जयराम रमेश ने भी उनके ट्टीट को रिट्वीट किया है।
महिला सशक्तिकरण दिवस के मौके पर शामिल हुई थीं महिलाएं
बता दें कि इससे पहले दिसंबर में जब बारत जोड़ो यात्रा के पदयात्री राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के पीपुलवाड़ा की तरफ बढ़े थे, उस समय महिला सशक्तिकरण दिवस के मौके पर महिलाओं के साथ यात्रा को जारी रखते हुए इस दिन को नारियों के साथ मनाया था।
Also Read: फैक्टरी में लिफ्ट टूटने 3 कर्मचारियों की मौत, 1 घायल, जानें हादसे की वजह