India News (इंडिया न्यूज), Topper Story: इस साल CISCE बोर्ड के एक स्कूल टॉपर की कहानी लोगों के लिए मिसाल बन गई है। बोर्ड ने 2024 परीक्षा परिणामों से राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। सभी स्कूल अपने-अपने टॉपर्स की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई के एक स्कूल से खबर सामने आई है कि अनामता अहमद नाम की लड़की ने टॉप किया है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का एक हाथ नहीं है। ये खबर सोशल मीडिया समेत तमाम प्लेटफॉर्म पर सुर्खियां बन गई है, तो चलिए जानते हैं टॉपर अनामता अहमद के बारे में..
अनामता नो कैसे खोया अपना हांथ?
बता दें कि, अनामता अहमद ने मुंबई के अंधेरी स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। टॉपर अनामता ने दो साल पहले अलीगढ़ में खेलते समय बिजली के झटके से अपना एक हाथ खो दिया था। उस समय उनकी उम्र 13 साल थी। इतने बड़े हादसे से गुजरने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को अपना हथियार बनाया। आज पूरे देश में उनके साहस और मेहनत की चर्चा हो रही है। लंबे समय तक बिस्तर पर आराम करने के बावजूद इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना कोई आसान बात नहीं है।
Sam Pitroda: सैम पित्रोदा ने भारतीयों को बताया चीनी-अफ्रीकी जैसा, फिर मचा बवाल-Indianews
टॉपर अनामता ने कैसे किया तैयारी?
अनामता अपनी पढ़ाई में हमेशा मेहनती रही हैं। वह हर चुनौती को पार कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह पढ़ाई के टाइम टेबल को लेकर काफी सक्रिय छात्रा है। शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने अनामता से परीक्षा के दौरान एक लेखक रखने को कहा था। इसके बाद परीक्षा हॉल में उन्हें एक राइटिंग कैंडिडेट उपलब्ध कराया गया. इससे उन्हें परीक्षा के दौरान काफी मदद मिली।
Babil Khan ने दिवंगत पिता Irrfan Khan के बारे में की बात, तस्वीर की शेयर – Indianews