India News (इंडिया न्यूज),IMD alert:पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश में मौसम बार-बार बदल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों का बुरा हाल है तो कहीं बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। कई राज्यों में घना से बेहद घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता शून्य दर्ज की गई। उत्तर भारत में 19 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम? इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 जनवरी को बादल भी बरसेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में स्थित है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

इसके प्रभाव से 16 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में बूंदाबांदी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 16-17 जनवरी को आंधी-तूफान आएगा। 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश होगी। 16 जनवरी को निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। 18-19 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और 19 जनवरी को केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई।

कोहरे की चेतावनी जारी

IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मेघालय में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में घना कोहरा दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल, दिल्ली के सफदरजंग, पालम, राजस्थान के चूरू, एमपी के ग्वालियर, यूपी के कानपुर आईएएफ में दृश्यता शून्य रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 16-17 जनवरी को रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। यूपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 जनवरी तक कोल्ड डे की चेतावनी है।

कहां कितना रहेगा तापमान?

देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पंजाब के अमृतसर में दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री, उत्तर-पश्चिम भारत में 5 से 10 डिग्री, मध्य और पूर्वी भारत में 10 से 15 डिग्री और पश्चिम भारत में 15 से 20 डिग्री के बीच है। पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि मध्य भारत में भी अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। हालांकि पूर्वी और पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 से 21 डिग्री सेल्सियस और 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। 15 जनवरी को राजधानी में आसमान में बादल छाए रहे और रात में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। 16 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह के समय बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, 17-18 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और घना कोहरा छाया रहेगा।

भारत के मोस्ट वांटेड को मिला बांग्लादेश का प्यार, खूंखार आतंकी पर दिखाई दया, मामला जान खौल जाएगा खून

Mahakumbh Viral IITian Baba: महाकुंभ में वायरल IITian बाबा का खुल गया पूरा सच! सद्गुरु से है गहरा कनेक्शन, जानें क्यों पकड़ी आध्यात्म की राह?