India News (इंडिया न्यूज), Aligarh News: अलीगढ़ का यमुना एक्सप्रेसवे खूनी एक्सप्रेसवे बनता नजर आ रहा है। यहां लगातार हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसा ही एक हादसा आज रात हुआ, जहां हादसे के दौरान दो लोगों की जान चली गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, श्रद्धालु बस में सवार होकर कुंभ मेले से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौत के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों और इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। जबकि कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के 46वें प्वाइंट का है। जहां शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।
कहां हुई दुर्घटना?
प्रयागराज में महाकुंभ मेले से श्रद्धालुओं को लेकर हरियाणा राज्य के बल्लभगढ़ लौट रही टूरिस्ट बस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर में टूरिस्ट बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन यात्री खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बस में 16 यात्री थे सवार
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, टूरिस्ट बस HR38AH1818 प्रयागराज में महाकुंभ मेले से आगरा नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए हरियाणा राज्य के बल्लभगढ़ जा रही थी, जिसमें 16 यात्री मौजूद थे। इस दौरान यात्रियों से भरी वॉल्वो बस यमुना एक्सप्रेसवे के सड़क किनारे खड़ी थी। तभी श्रद्धालुओं की एक टूरिस्ट बस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस UP80FT9323 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टूरिस्ट बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।