India News (इंडिया न्यूज), Turkey Knife Incident: तुर्की से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां इस्तांबुल में सोमवार को एक व्यक्ति ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है जिसमे कम से कम आठ लोग घायल हो गए है। यह घटना इस्तांबुल के पूर्व में एसेन्युर्ट में हुई है। इस घटना के बाद आरोपी मौका पाकर ही भाग निकला।
बता दें कि इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके की सड़कों पर घूमते हुए हमलावर की फुटेज भी ऑनलाइन सामने आई है। हमले को अंजाम देने से पहले उसे चाकू लहराते हुए देखा गया था। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई घटना सामने नहीं आई है। मिली खबरों के मुताबिक आरोपियों ने एक-एक कर लोगों पर हमला किया।
इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है।
मामले का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज के साथ…
Also Read:
- Ayodhya Ram Mandir Inauguration: देश की नजर आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर, असम में मंदिरों के दर्शन करेंगे राहुल…
- Ayodhya Ram Mandir: शास्त्र विरुद्ध प्राण-प्रतिष्ठा तो कभी मंदिर को बताया अधूरा, अब कर रहे पीएम मोदी की तारीफ