India News (इंडिया न्यूज), Ujjain’s Unique Last Farewell : एमपी के उज्जैन की रहने वाली मनोरमा मारू (65) का शुक्रवार को निधन हो गया। हैरत की बात ये है कि जिस दिन उनका निधन हुआ, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। तो जो लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे थे, उन लोगों ने अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की।

लेकिन उसके बाद महिला के परिवार वालो ने जो किया, उसे देखकर वहां सभी हैरान रह गए। बुजुर्ग महिला की मौत पर उनके परिवार वालों ने गाना गाया, गाना भी कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि हैप्पी बर्थडे वाला सॉन्ग। ये गाना गाकर उनको अंतिम विदाई दी गई। महिला की उम्र 65 वर्ष थी। 14 फरवरी को ही उनका जन्मदिन था. 14 फ़रवरी को ही उन्होंने देह त्याग दिया।

इस मामले को जिस किसी ने भी जाना उसके होश उड़ गए। इंसान की ऐसी अंतिम विदाई उन्होंने कभी भी नहीं देखी। इसके अलावा महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया बल्कि देहदान किया गया है। मनोरमा मारू की अंतिम इच्छा थी कि जब भी वह शरीर त्यागें तो उनका शरीर किसी जरूरतमंद के काम आ सके।

बैंक के गेट पर चीख-चीख कर रो रहे ग्राहक, मेहनत की कमाई पर RBI ने क्यों लगाया ताला? मचा कोहराम

आरडी गार्डी हॉस्पिटल लाया गया महिला का शव

मनोरमा मारू की मौत के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को फूलों से सजाकर विदा किया। मनोरमा मारू की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए रिजनों ने आरडी गार्डी हॉस्पिटल से संपर्क कर देहदान की प्रक्रिया पूरी की. उनके पति अजीत मारू, पुत्र दीपक, भाई राजेंद्र और अन्य परिजन की सहमति से जैन सोशल ग्रुप, नागदा ने गीता भवन न्यास, बड़नगर के नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी।

बता दें कि चार दिन पहले ही मारु परिवार के पति-पत्नी से देहदान का घोषणा पत्र भरवाया था। पत्र पर मनोरमा मारू के पति के हस्ताक्षर भी सहमति के रूप में अंकित थे। साथ ही चार-पांच व्यक्तियों के देहदान के प्रपत्र बृजेश बोहरा द्वारा भरवा गए थे। मनोरमा की मौत के बाद उनके देहदान की प्रक्रिया पूरी की गई। औद्योगिक नगर नागदा में देहदान संपन्न हुआ।

राज्य में कुछ दिन पहले सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान देने की घोषणा के बाद उज्जैन में यह पहला मामला था। इसलिए एसडीएम और तहसीलदार ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिसने केजरीवाल को रुलाया…उसका ही BJP ने किया पत्ता साफ, Delhi CM पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट