India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत ने आज एक ऐसा इतिहास रचा है जिसे पूरी दूनिया देख रही है। दूनियाभर के लोगों के लिए ये शायद आश्चर्य की बात होगी के मात्र 600 करोड़ रुपए की लागत में ये मिशन तैयार हुआ है। इस कामीयाबी और इन सब बातों को देखते हुए आज पूरे भारतियों के भारत के विज्ञान पर गर्व है। इस मिशन के सक्सेस के बाद नासा ने भी इसरो को बधाई दी। इसके अलावा यूके स्पेस एजेंसी ने भी इसरो को बधाई देते हुए एक खास संदेश शेयर किया।

यूके स्पेस एजेंसी ने जारी किया संदेश

चंद्रयान-3 की सफलता पर यूके स्पेस एजेंसी में चैंपियनिंग स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा, “इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इस बात का सबूत है कि हम एक नए अंतरिक्ष युग में रह रहे हैं, जहां दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कंपनियां चंद्रमा और उससे आगे की ओर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।”

साउथ पोल में कई सॉफ्ट लैंडिंग

गौरतलब है कि भारत का अभूतपूर्व मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की है। इस अप्रतिम उपलब्धी को पाने वाला भारत पहला देश बन गया है। यानि भारत पहला देश है जिसने सॉउथ पोल में सफलतापुर्वक लैंडिंग की है। मालूम हो कि इससे पहले जितने भी मिशन चंद्रमा पर गए हैं वो सभी चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर ही पहुंच पाए हैं।